Psychology अध्याय – 4. मनोवैज्ञानिक विकार subjective
1. असामान्य व्यवहार क्या है? अथवा, असामान्यता का क्या अर्थ है?
Ans- जब किसी व्यक्ति का व्यवहार समाज और संस्कृति के नियमों से अलग हो जाए और वह व्यक्ति यह न समझ पाए कि क्या सही है और क्या गलत, तो ऐसे व्यवहार को असामान्य व्यवहार कहा जाता है।
2. असामान्यता का मनोगतिकी मॉडल क्या है?
Ans- मनोगतिकी मॉडल के अनुसार असामान्य व्यवहार के दो कारण होते हैं:
i. व्यक्ति के मन के अंदर छिपे हुए पुराने अनुभव, दबी हुई इच्छाएँ और भावनाएँ आपस में टकराने लगती हैं तो व्यक्ति का व्यवहार असामान्य हो जाता है।
ii. व्यक्ति के मन के तीन हिस्से उपाहं (Id), अहं (Ego), पराहं (Super ego) आपस में संतुलन नहीं बना पाते, तो उस व्यक्ति का व्यवहार असामान्य हो जाता है।
3. मनोग्रस्ति से आप क्या समझते हैं?
Ans- मनोग्रस्ति एक मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति के मन में बार-बार तर्कहीन, व्यर्थ और परेशान करने वाले विचार आते हैं। व्यक्ति यह जानता है कि ये विचार गलत या अनावश्यक हैं, फिर भी वह उन्हें रोक नहीं पाता, जिससे उसे घबराहट, बेचैनी और मानसिक तनाव होने लगता है। व्यक्ति की इस मानसिक अवस्था को ही मनोग्रस्ति कहा जाता है।
4. बाध्यता से आप क्या समझते हैं?
Ans- बाध्यता एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति अपनी इच्छा के खिलाफ बार-बार कोई काम करने के लिए मजबूर होता है। ये काम अक्सर बेकार, गलत या तर्कहीन होते हैं।
5. मनोग्रसित-बाध्यता विकार क्या है?
Ans- OCD एक मानसिक रोग है, जिसमें व्यक्ति को बार-बार परेशान करने वाले विचार आते हैं और उनसे राहत पाने के लिए बार-बार एक जैसा काम करता है। इसे ही मनोग्रसित-बाध्यता विकार कहते हैं।
6. विभ्रम क्या है?
Ans- विभ्रम एक मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को ऐसी चीजें दिखाई, सुनाई या महसूस होती हैं जो असल में होती ही नहीं।
जैसे—किसी को लगना कि भगवान या मृत व्यक्ति सामने खड़ा है, जबकि वहां कोई नहीं है। किसी को सुनाई देना कि कोई उसे बुला रहा है, लेकिन कोई नहीं बोल रहा।
7. मद्यपानता संबद्ध विकार पर टिप्पणी लिखें।
Ans- यह विकार तब होता है जब व्यक्ति नियमित रूप से या अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करता है, जिससे उसकी सोचने की क्षमता, भावनाएं और सामाजिक जीवन प्रभावित हो जाते हैं।
8. एनोरेक्सिया नर्वोसा क्या है?
Ans- एनोरेक्सिया नर्वोसा एक मानसिक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को भ्रम हो जाता है कि उसका वजन बहुत बढ़ गया है। इस डर के कारण वह बहुत कम खाना खाने लगता है जिससे उसका शरीर कमजोर और बीमार हो जाता है।
9. बुलिमिया नर्वोसा क्या है?
Ans- बुलिमिया नर्वोसा एक मानसिक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को भ्रम हो जाता है कि उनका वजन कम हो रहा है या वे पतले हो रहे हैं, इसलिए वे वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा खाना खाते हैं।
10. दुश्चिंता से आप क्या समझते हैं?
Ans- दुश्चिंता एक मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को बिना किसी ठोस कारण के बार-बार चिंता होती है और वह छोटी-छोटी बातों में भी डर महसूस करता है।
जैसे—परीक्षा की चिंता इतनी बढ़ जाए कि पढ़ाई न हो पाए और हर समय यह सोचना कि कुछ गलत होने वाला है।
11. विषाद का अर्थ बताएं।
Ans- विषाद (Depression) का अर्थ है मन की वह अवस्था जिसमें व्यक्ति को गहरा दुख, उदासी और निराशा महसूस होती है। इसमें व्यक्ति की रुचि दैनिक कार्यों में कम हो जाती है और वह खुद को असहाय महसूस करने लगता है।
12. अवसाद से आप क्या समझते हैं?
Ans- अवसाद एक मानसिक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति लंबे समय तक दुखी, थका हुआ और निराश महसूस करता है। इस स्थिति में व्यक्ति को किसी चीज़ में खुशी नहीं मिलती और वह हमेशा उदासी और खालीपन में डूबा रहता है।
13. व्यामोह क्या है?
Ans- व्यामोह एक मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को ऐसा विश्वास होता है जो सच नहीं होता, लेकिन वह व्यक्ति उस विश्वास को पूरी तरह सच मानता है, चाहे बाकी सभी लोग उसे गलत क्यों न कहें। जैसे—कोई व्यक्ति यह माने कि लोग उसके खिलाफ साज़िश कर रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं हो रहा।
14. उन्माद (Mania) का अर्थ बताएं।
Ans- उन्माद एक मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति अत्यधिक खुश, उत्तेजित और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करता है, लेकिन यह उत्साह सामान्य से बहुत ज्यादा और असामान्य रूप में होता है। इसमें व्यक्ति को लगता है कि वह कुछ भी कर सकता है, वह जरूरत से ज्यादा बोलता है और बिना थके लगातार काम करता है।
15. मानसिक मंदता क्या है?
Ans- मानसिक मंदता एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति का बुद्धि स्तर (IQ) सामान्य से कम होता है और उसे सीखने, समझने और दैनिक काम करने में कठिनाई होती है।
16. द्विध्रुवीय (Bipolar Disorder) विकार क्या है?
Ans- द्विध्रुवीय विकार एक मानसिक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति का मूड दो भावनाओं (खुशी और उदासी) के बीच बार-बार बदलता रहता है। कभी व्यक्ति बहुत खुश, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी होता है (उन्माद), तो कभी वह बहुत उदास, थका हुआ और निराश होता है (अवसाद)।
17. आत्महत्या के रोकथाम के उपाय सुझावें।
Ans- आत्महत्या को रोकने के लिए कुछ आसान सुझाव निम्नलिखित हैं:
i. सकारात्मक सोच विकसित करें—नकारात्मक विचार आने पर खुद को समझाएं।
ii. भावनाएं दूसरों से साझा करें—किसी भरोसेमंद दोस्त, परिवार या काउंसलर से बात करें।
iii. जीवनशैली संतुलित रखें—पर्याप्त नींद लें, नियमित भोजन करें और व्यायाम करें।
iv. खुद को व्यस्त और प्रेरित रखें—अपनी पसंद के काम करें जैसे संगीत सुनना या किताब पढ़ना।
v. अकेलेपन से बचें—किसी समूह या समुदाय से जुड़ें।
vi. प्रोफेशनल मदद लेने से न हिचकें—मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें।
18. मनोग्रस्ति तथा बाध्यता व्यवहार के बीच विभेद स्थापित करें।
Ans- मनोग्रस्ति (Obsession) वह स्थिति है जिसमें व्यक्ति के मन में अनचाहे, गलत और बेकार विचार बार-बार आते हैं। व्यक्ति जानता है कि ये विचार गलत हैं, फिर भी वह उन्हें रोक नहीं पाता। जबकि बाध्यता (Compulsion) वह स्थिति है जिसमें व्यक्ति अपनी इच्छा के खिलाफ किसी काम को बार-बार करता है, ताकि मन की बेचैनी कम हो जाए। संक्षेप में, मनोग्रस्ति का अर्थ गलत विचारों का आना है और बाध्यता का अर्थ उन विचारों के कारण बार-बार काम करना है।
19. मानसिक दुर्बल बालक की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन करें।
Ans- मानसिक दुर्बल बालक की तीन मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
i. सीखने की धीमी गति—ऐसे बच्चों को किसी नई चीज़ को समझने या सीखने में सामान्य बच्चों से अधिक समय लगता है।
ii. निर्णय लेने में कठिनाई—इनमें तर्क करने और सही-गलत का निर्णय लेने की क्षमता कम होती है।
iii. सामाजिक तालमेल की कमी—इन्हें दूसरों के साथ घुलने-मिलने और समाज के नियमों को समझने में समस्या होती है।
19. मानसिक दुर्बल बालक की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन करें।
Ans- मानसिक दुर्बल बालक की तीन मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:
कम बुद्धि क्षमता: ऐसे बच्चों की बुद्धि सामान्य बच्चों से कम होती है।
सीखने में कठिनाई: पढ़ने-लिखने और समझने में ये बच्चे पीछे रहते हैं।
सामाजिक समस्या: ये बच्चे परिवार और समाज के लोगों के साथ सही से घुल-मिल नहीं पाते हैं।
20. द्रव्य दुरुपयोग तथा द्रव्य निर्भरता में अंतर करें।
Ans- द्रव्य दुरुपयोग वह स्थिति है जिसमें व्यक्ति नशे या दवा का अत्यधिक सेवन करता है, जिससे वह अपनी जिम्मेदारियां ठीक से नहीं निभा पाता। लंबे समय तक ऐसा करने पर व्यक्ति उस द्रव्य पर निर्भर हो जाता है, जो दो प्रकार की होती है:
मनोवैज्ञानिक निर्भरता: मन से नशे की चाह होना।
दैहिक निर्भरता: शरीर को नशे की आदत पड़ जाना।
21. मनोविच्छेदी स्मृति लोप क्या है?
Ans- इस मानसिक अवस्था में व्यक्ति अपने जीवन की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं या अनुभवों को याद नहीं कर पाता है। यह भूलने की समस्या दिमाग की चोट से नहीं, बल्कि गहरे मानसिक तनाव, सदमे या भावनात्मक आघात के कारण होती है।
22. मानसिक रोगियों का पुनर्वास कैसे होता है?
Ans- मानसिक रोग के इलाज के बाद रोगी को समाज में फिर से सामान्य और आत्मनिर्भर जीवन जीने में मदद देने की प्रक्रिया को पुनर्वास कहते हैं। इसके लिए रोगी को मुख्य रूप से तीन प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है:
i. व्यावसायिक प्रशिक्षण: काम करने की क्षमता विकसित करना।
ii. सामाजिक कौशल प्रशिक्षण: लोगों से सही व्यवहार और संवाद सीखना।
iii. पेशेवर प्रशिक्षण: किसी रोजगार या पेशे के लिए तैयार करना ताकि रोगी का आत्मविश्वास बढ़ सके।
23. क्लासिकी अनुकूलन क्या है?
Ans- क्लासिकी अनुकूलन सीखने की वह प्रक्रिया है जिसमें किसी तटस्थ उद्दीपक (जैसे घंटी) को बार-बार स्वाभाविक उद्दीपक (जैसे खाना) के साथ प्रस्तुत करने पर वह तटस्थ उद्दीपक भी वैसी ही प्रतिक्रिया उत्पन्न करने लगता है। उदाहरण के लिए, जब घंटी बजने पर कुत्ते के मुँह में खाने की तरह ही लार आने लगती है।
IMPORTANT LINKS FOR YOU
✓Board Exam Free Download pdf>> Click HERE
✓ कंप्यूटर फंडामेंटल हिंदी भाषा में चित्र सहित -- CLICK Here
✓ 12वीं (आर्ट्स) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर -- CLICK Here
✓ 10वीं ( बिहार बोर्ड) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर --CLICK Here
✓ बिहार बोर्ड 10वी WhatsApp Group -- Click here
✓ बिहार बोर्ड 12वी (Arts) WhatsApp Group -- Click here
✓ बिहार बोर्ड 10वी & 12वी (Arts) Telegram --- Click here
✓ Facebook Fans Page लाइक करे Click here
✓ Twitter पर जरूर फॉलो करें Click here
✓ बाल क्लास से संबंधित पोस्ट के लिए --CLICK Here
✓ घर बैठे पैसे कैसे कमाएं -- CLICK Here
✓ YouTube Subscribe Challenge -- CLICK Here
✓ महत्वपूर्ण दिवस --CLICK Here
✓ Interesting Facts हिन्दी में-- Click here
✓ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी -- Click here
✓ अंग्रेजी शब्दकोश English words--- Click here
✓ Full Form विस्तारित रूप Click here
✓ हिन्दी कहानियां Click here
✓ आधार कार्ड से संबंधित --CLICK Here
✓ कंप्यूटर फंडामेंटल हिंदी भाषा में चित्र सहित -- CLICK Here
✓ 12वीं (आर्ट्स) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर -- CLICK Here
✓ 10वीं ( बिहार बोर्ड) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर --CLICK Here
✓ बिहार बोर्ड 10वी WhatsApp Group -- Click here
✓ बिहार बोर्ड 12वी (Arts) WhatsApp Group -- Click here
✓ बिहार बोर्ड 10वी & 12वी (Arts) Telegram --- Click here
✓ Facebook Fans Page लाइक करे Click here
✓ Twitter पर जरूर फॉलो करें Click here
✓ बाल क्लास से संबंधित पोस्ट के लिए --CLICK Here
✓ कंप्यूटर फंडामेंटल हिंदी भाषा में चित्र सहित -- CLICK Here
✓ 12वीं (आर्ट्स) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर -- CLICK Here
✓ 10वीं ( बिहार बोर्ड) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर --CLICK Here
✓ बिहार बोर्ड 10वी WhatsApp Group -- Click here
✓ बिहार बोर्ड 12वी (Arts) WhatsApp Group -- Click here
✓ बिहार बोर्ड 10वी & 12वी (Arts) Telegram --- Click here
✓ Facebook Fans Page लाइक करे Click here
✓ Twitter पर जरूर फॉलो करें Click here
✓ बाल क्लास से संबंधित पोस्ट के लिए --CLICK Here
✓ कंप्यूटर फंडामेंटल हिंदी भाषा में चित्र सहित -- CLICK Here
✓ 12वीं (आर्ट्स) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर -- CLICK Here
✓ 10वीं ( बिहार बोर्ड) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर --CLICK Here
✓ बिहार बोर्ड 10वी WhatsApp Group -- Click here
✓ बिहार बोर्ड 12वी (Arts) WhatsApp Group -- Click here
✓ बिहार बोर्ड 10वी & 12वी (Arts) Telegram --- Click here
✓ Facebook Fans Page लाइक करे Click here
✓ Twitter पर जरूर फॉलो करें Click here
✓ बाल क्लास से संबंधित पोस्ट के लिए --CLICK Here
✓ Bihar ITI Enrance Exam GK Science Question & Online Test -- CLICK Here
✓ SSC AND RAILWAYS Exam GK GS Question & Online Test -- CLICK Here

0 Comments
Post a Comment
Please, Don't enter any spam link in the comment box